– ललित उपाध्याय ने सोशल मीडिया X पर 22 जून 2025 को पोस्ट शेयर किया।
– लिखा- आज मैं इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। यह एक कठिन पल है, लेकिन हर खिलाड़ी को एक दिन इसका सामना करना पड़ता है। देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और गर्व रहा है। आप सभी का दिल से धन्यवाद।
– अभी वह घरेलू और लीग मैच खेलते रहेंगे।
– फिलहाल ललित बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग में व्यस्त हैं।
दो बार ओलंपिक में मेडल दिलाया
– ललित टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताने वाली इंडियन हॉकी टीम के फॉरवर्ड प्लेयर थे।
– वर्ष 2024 ओलंपिक पेरिस में भी ब्रॉन्ज मेडल भारत को दिलाया।
– वर्ष 2017 में लक्ष्मण पुरस्कार और 2021 में अर्जुन अवार्ड दिया मिला था।
– इसके अलावा CM योगी ने लखनऊ में आयोजित समारोह में ललित उपाध्याय को 1 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया था।
>>Click here to continue<<