– किस पुस्तक के लिए अवॉर्ड :फिर उगना (कविता)
कवयित्री पार्वती तिर्की के बारे में
– वह झारखंड के गुमला जिले के कुडुख आदिवासी समुदाय से हैं।
– उनका जन्म 16 जनवरी 1994 को हुआ था।
– वर्तमान में वह रांची के राम लखन सिंह यादव कॉलेज (रांची विश्वविद्यालय) के हिन्दी विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
– ‘फिर उगना’ पार्वती तिर्की की पहली काव्य-कृति है।
– यह वर्ष 2023 में राधाकृष्ण प्रकाशन से प्रकाशित हुई थी।
– इस संग्रह की कविताएं सरल, सच्ची और संवेदनशील भाषा में लिखी गयी हैं।
– इन कविताओं में धरती, पेड़, चिड़ियां, चांद-सितारे और जंगल सिर्फ प्रतीक नहीं हैं, वे कविता के भीतर एक जीवंत दुनिया की तरह मौजूद हैं।
साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार / बाल पुरस्कार
– साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जिसे साहित्य अकादमी, भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी, भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची की 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा में तथा अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा में प्रकाशित साहित्यिक योग्यता की सबसे उत्कृष्ट पुस्तकों के लेखकों को हर वर्ष देती है।
– पुरस्कार में विजेता को 50 हजार रुपए और ताम्र पत्र दिए जाते हैं।
– साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक हैं।
>>Click here to continue<<